हरिद्वार: कांग्रेस ने हर की पौड़ी के आसपास के बाजारों में कॉरिडोर को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
हरिद्वार में प्रस्तावित कॉरिडोर के मामले को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। कांग्रेसियों ने मसाल जुलूस के बाद अब कॉरिडोर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा है। जिसके तहत सोमवार को कांग्रेसियों ने हरकीपौड़ी के आसपास के बाजारों मैं कॉरिडोर के विरोध को लेकर लोगों के हस्ताक्षर लिए। शाम 4 बजे करीब पुरानी सब्जी मंडी पर कांग्रेसियों ने व्यापारियों को जागरूक किया।