चौमूं: चौमूं में जैतपुरा पुलिया पर बीती रात ड्राइवर को आई नींद की झपकी, पीओपी पाउडर से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा
Chomu, Jaipur | Jul 1, 2026 जयपुर-चौमूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैतपुरा पुलिया के पास बीती रात ड्राइवर को नींद की झपकी आने से पीओपी पाउडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया। इसके बाद ट्रक पलट गया। बीकानेर से जयपुर जा रहे ट्रक के पलटते ही पीओपी के कट्टे सड़क पर बिखर गए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।