कानपुर: ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री में कर्मचारियों ने प्रसार भारती मॉडल लागू करने और मृतक आश्रितों को नौकरी देने की रखी मांग
ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (OEF) कानपुर में शुक्रवार 12 बजे नारेबाजी एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन, 8 वें वेतन आयोग का शीघ्र गठन, प्रसार भारती मॉडल लागू करने एवं मृतक आश्रितों को नौकरी देने के सम्बन्ध में कार्यक्रम किया गया। कर्मचारियों ने प्रसार भारती मॉडल लागू करने व मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग की है।