कानपुर: रतनपुर में घर में गिरने से दरोगा की हुई मौत, कैंसर बीमारी से थे पीड़ित
पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में घर में गिरने से 56 वर्षीय दरोगा सुरेश बाबू की मौत हो गई।सुरेश बाबू पुलिस लाइन में तैनात थे और कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। मृतक के भाई वीर प्रताप सिंह ने गुरुवार रात 11:00 बजे बताया वर्ष 2022 में मृतक को लंग्स कैंसर हुआ था। घर में चक्कर आने पर सीने के बाल गिर गए थे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।