कानपुर: किदवई नगर पुलिस ने जूही सफेद कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 5 जुआरी को किया गिरफ्तार
किदवई नगर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर जूही सफेद कॉलोनी से पांच जुआरी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया उपनिरीक्षक अंकुश चौधरी के नेतृत्व में जुआरियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।जुआरियों के पास से 5870 रुपए बरामद हुए हैं।