कानपुर: मैनावती मार्ग पर जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की बस पलटी, राहत और बचाव कार्य में जुटे क्षेत्रीय लोग व पुलिस
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग पर जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार बच्चों और शिक्षकों की चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बताया क्षेत्रीय लोगों की मदद से बच्चों और शिक्षकों को बस से बाहर निकाला जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।