कानपुर चिड़ियाघर में पर्वतीय हिमालयी मादा भालू प्रिया की मौत हो गई।16 वर्षीय प्रिया पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रही थी। चिड़ियाघर के चिकित्सक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया अक्टूबर 2024 में उसे लकवा मार गया था जिसके बाद से वो चिकित्सकों की देखरेख में थी।बुधवार को ब्रेन स्ट्रोक से उसकी मृत्यु हो गई।