एसपी कैमूर ने किया दुर्गावती थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश
दुर्गावती पुलिस अधीक्षक, कैमूर भभुआ ने रविवार को दुर्गावती थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के सिरिस्ता में पंजियों का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच की।
एसपी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन एवं फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाने की साफ-सफाई, मालखाना एवं अभिरक्षा कक्ष का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित किया जाए। थाने में आने वाले फरियादियों से शालीनता एवं संवेदनशीलता से पेश आएं। उन्होंने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने एवं शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Mohania, Kaimur | Jun 29, 2026