ठेठईटांगर: कोरोमिया में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस जब्त किया, अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई शुरू
ठेठईटांगर पुलिस को शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना मिली की कोरोमिया में प्रतिबंधित पशु की हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची जहां पुलिस काफी संख्या में प्रतिबंधित मांस मिले। पुलिस के आने की पूर्व प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वाले फरार हो गए थे। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को जब्त करते हुए, अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।