ठेठईटांगर: ताराबोगा पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन
तारा बोगा पंचायत में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक प्रतिनिधि ,जिला परिषद सदस्य प्रखंड प्रमुख शामिल हुए। इस मौके पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन की योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी लोगों को लाभ लेने का अपील किया।