ठेठईटांगर: जिले में चौकीदार बहाली के लिए पैसा मांगने वाले की तलाश में जुटी पुलिस, एसपी ने की किसी को पैसा नहीं देने की अपील
सिमडेगा में चौकीदार बहाली के 104 पदों के परीक्षा का परीक्षाफल घोषित होने के बाद एक व्यक्ति के द्वारा अभ्यर्थियों से फोन पर बहाली के नाम पर पैसे की मांग की गई थी। मामला पुलिस तक आने के बाद, पुलिस पैसा मांगने वाले की तलाश में जुड़ गई है। 18 सितंबर को 12 बजे उक्त जानकारी देते हुए SP सौरभ ने बहाली के नाम पर किसी को पैसे नही देने की अपील की है।