ठेठईटांगर: बसिया में महिला आई बिजली करंट की चपेट में, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
बसिया निवासी राधा देवी नामक महिला के घर के पास एक बिजली का तार झूल रहा था। 16 सितंबर की सुबह कुछ काम करने के दौरान राधा देवी झूल रहे तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसे बिजली का जोरदार करंट लगा। उसके कमर और पीठ सेंसलेस हो गए। महिला की बिगड़ती हालत को देख, उसके परिजन उसे तुरंत सिमडेगा सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।