ठेठईटांगर: उत्पाद विभाग में पदस्थापित एएसआई ने वीडियो जारी कर आत्मदाह करने की दी धमकी
सिमडेगा उत्पाद विभाग में पदस्थापित एएसआई विकास कुमार निराला ने 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमे वह अपने वरीय पदाधिकारियो पर उसके साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाते हुए CM से न्याय करने की गुहार लगाई है। वीडियो में उसने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की धमकी भी दी है। यह वीडियो सिमडेगा में तेजी से वायरल हो रहा है।