फुलवरिया: फुलवरिया और गिदहा में कोलकाता से आई आधुनिक मशीनें, 250 फीट नीचे कच्चे तेल की खोज जारी
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के गिदहा और फुलवरिया रेलवे स्टेशन के समीप श्रीकांत पकड़ी में कच्चे तेल एवं अन्य खनिज तत्वों के संभावित संकेत मिलने के बाद वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य लगातार जारी रहा। शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे कोलकाता से पहुंचा हाईटेक सर्वे वाहन और अत्याधुनिक उपकरणों ने स्थानीय लोगों की उम्मीदें और बढ़ा दी है। चिन्हित स्थलों पर टीम सक्रिय रही।