फुलवरिया: सोनगढ़वा गांव में विद्युत विभाग की टीम से जांच के दौरान झड़प, दो लोगों पर ₹78000 का जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज
श्रीपुर थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा गांव में अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ झड़प का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेई राहुल कुमार ने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, साथ ही 78000 का जुर्माना भी लगाया गया है।