मखदुमपुर: मखदूमपुर प्रखंड में रामनवमी की शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई
शुक्रवार के दिन 5 बजे मखदूमपुर प्रखंड के कई इलाकों में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी। प्रखंड के टेहटा बाजार में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। टेहटा बाजार से निकली शोभायात्रा मलाहटौली होते हुए मेला रोड़ पहुँची।