बाराबंकी: डिहुवा दारापुर निवासी रोहित यादव (24) बाइक से घर जा रहा था जब सफेदाबाद के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल रोहित को तुरंत हिंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
रास्ते में रोहित की मौत हो गई। जवान युवक की मौत से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। रोहित अपने अच्छे व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी चर्चित था। देर रात जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे, जहां उसका भाई रो-रो कर बुरा हाल था।