बेगूसराय: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर को जान से मारने की दी गई धमकी
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद प्रतिनिधि अमरिंदर कुमार अमर को पाकिस्तान से व्हाट्सएप्प कॉलिंग के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।