बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में जिलास्तरीय युवा उत्सव चयन कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का राज्यस्तरीय के लिए चयन
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में गुरुवार की दोपहर 01:00 बजे जिलास्तरीय युवा उत्सव चयन प्रक्रिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन वरीय उपसमाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी केके सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.