बक्सर: सोहनीपट्टी मोहल्ले में घर से चोरी हुए सोने को खरीदने वाले सोनार और चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Nov 21, 2024 शहर के साेहनीपट्टी माेहल्ले में चाेरी हुए गहनाें की खरीद करने वाले दुकानदार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चाेर और दुकानदार से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साेहनीपट्टी रमेशचंद्र उपाध्याय के घर में पिछले दिनाें चाेरी की वारदात हुई थी।