बक्सर: महदह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में एनएसएस इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम
Buxar, Buxar | Nov 21, 2024 गुरूवार को सुबह 9 बजे महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर की एनएसएस इकाई ने "हम स्वच्छ करते हैं, हम खेलते हैं, हम साथ में समृद्ध होते हैं।" विषय के तहत एक प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान शुरू किया। प्राचार्य की देखरेख में वृहत स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।