बक्सर: वीर कुंवर सिंह चौक से सोन नहर पुल तक किला मैदान और रेड क्रॉस गेट के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, सड़क हुई साफ और चौड़ी
Buxar, Buxar | Nov 21, 2024 नगर के वीर कुंवर सिंह चौक से सोन नहर तक किला मैदान के पास सड़क के दोनों किनारों पर स्थित अस्थायी दुकानों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त गुरुवार को अपराह्न 3 बजे कराया गया. जिसके बाद सड़क काफी चौड़ी हो गई है. इस दौरान काफी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. ज्ञात हो कि किला मैदान के पास सड़क के किनारे प्रतिदिन दुकानें सजती है.