रामपुर में दिनदहाड़े वॉशिंग हब संचालक की गोली मारकर हत्या, दुकान से बाहर खींचकर बरसाईं गोलियां
कार से आए हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार, इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश तेज
रामपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना मिलकखानम क्षेत्र के कुम्हारिया टाह गांव में वॉशिंग हब संचालक नवजोत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सामने आने की भी चर्चा है, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक कार से दो हमलावर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले नवजोत सिंह को दुकान से बाहर खींचा, उसके साथ मारपीट की और फिर बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नवजोत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मिलकखानम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है और जांच जारी है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
एनडी न्यूज़ की अपील:
कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें और जांच में सहयोग करें। समाज के सभी लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें तथा अपराध के खिलाफ आवाज उठाकर कानून का सहयोग करें। प्रशासन से अपेक्षा है कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
#NDNews #दैनिक_निष्पक्ष_धारा #Rampur #LiveMurder #UttarPradesh #UPPolice #CrimeNews #MilakKhanam #LawAndOrder #JusticeForNavjotSingh
👇👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@RSSgeet
@wpl1090
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@VHPDigital
@InfoDeptUP
@myogioffice
@homeupgov
@CMOUP_RC
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@UpPolicemitra
@BajrangDalOrg
@UPPViralCheck
@rashtrapatibhvn
@112UttarPradesh
@UPMahilakalyan
@myogiadityanath
@adgzonebareilly
@rampurpolice
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: रामपुर जिला ब्यूरो
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 11 अक्टूबर 2026
📆 दिन: रविवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696