हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार, नगदी, अवैध शस्त्र व पिकअप डाला बरामद
Hardoi, Hardoi | Oct 24, 2025 गुरुवार शुक्रवार मध्यरात्रि देहात पुलिस टीम इटौली पुल पर चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक पिकअप डाला सीतापुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया,पुलिस ने जिसे रोकने का इशारा किया तो पिकअप डाला चालक द्वारा पिकअप नही रोका गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए रंजीतपुरवा के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।