हरदोई: सीतापुर मार्ग पर बांदा पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में साले की मौत, बहनोई घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2025 सीतापुर मार्ग पर बांदा पुलिया के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार साले–बहनोई घायल हो गए। साले को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया,जबकि बहनोई का प्राइवेट इलाज कराया गया।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चकढकिया के मजरा करौंदी निवासी प्रदीप पंजाब में मजदूरी करते थे।