हरदोई: सड़क हादसे में घायल किसान की मौत, पिहानी शाहाबाद मार्ग पर अयारी तिराहे के पास हुआ था हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम किया
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी रामेंद्र खेती किसानी का करते थे। परिजनों के मुताबिक, 14 अक्तूबर को बाइक से रामेंद्र शाहाबाद की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर अयारी तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें बिना हेलमेट लगाए रामेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।परिजन उनको सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए।