हरदोई: टिलियापुर के पास सड़क हादसे में घायल किसान को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक ने मृत घोषित किया
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2025 हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अनुज दीक्षित खेती किसानी का काम करते थे।परिजनों के मुताबिक,बुधवार की दोपहर अनुज पैदल गांव की पड़ोस की बाजार से सामान लेने जा रहे थे। उसी दौरान टिलियापुर के पास पीछे से बाइक सवार ने अनुज को टक्कर मार दी। जिससे अनुज सिर के बल सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में अनुज को सीएचसी ले जाया गया फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया।