बहराइच: धौकलपुरवा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में सीएचसी में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के धौकलपुरवा गंगापुर निवासी सावित्री देवी (35) की हालत बिगड़ने पर को सीएचसी चर्दा में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुटी