बहराइच: घसियारीपुरा में ई रिक्शा हटाने की बात पर हुई जमकर मारपीट, तीन घायल,तार फंसा होने से रुका था ई रिक्शा
शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा में ई रिक्शा में तार फंसने के बाद पीछे मौजूद बाइक सवारों ने साइड मांगी। इसी बात को लेकर बवाल हो गया। जिसमें बाइक सवार दबंगों ने जमकर मारा पीटा है। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।