बहराइच: बहराइच जनपद मे संभावित बाढ़ को लेकर प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक
जनपद के एकदिवसीय भ्रमण पर आए प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच ने जिले मे संभावित बाढ़ के लिए की गई तैयारी की समीक्षा के लिए जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया की बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में ग्राम वासियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में सुझाव प्राप्त किया जाये।