बहराइच: डिहिवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
रिसिया थाना क्षेत्र के डिहिवा गांव निवासी प्रेमलता (28) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के जेठ प्रमोद ने बताया कि तीन दिन पहले उसे पुत्री हुई थी। जिसके चलते हालत खराब चल रही थी। हालत अधिक बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के श्रावस्ती जिले के सुनवा थाना के कौड़िया गांव के मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।