बहराइच: नूरुद्दीन चक निवासी युवक का आसाम रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला नूरुद्दीन चक निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अहमद का शव दरगाह इलाके के आसाम रोड पर सड़क के किनारे मिला। जिसके बाद इस पूरे मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के आरोपों पर पुलिस मामले की पड़ताल भेज जुट गई है।