मोकामा: मोकामा के औंटा गांव में रिसेप्शन के बाद 200 से ज़्यादा लोग बीमार, पंडाल बना अस्पताल, दूल्हा भी भर्ती
मोकामा के औंटा गांव में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। रिसेप्शन में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और तेज़ पेट दर्द की शिकायत के बाद करीब 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। हालत नाजुक होने पर कई लोगों को मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जिसमें दूल्हा भी शामिल है