सिकटी: सिकटी प्रखंड क्षेत्र में चयनित पीएम आवास के लाभुकों को प्रदान किया गया स्वीकृति पत्र
Sikti, Araria | Feb 9, 2025 विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में रविवार को सिकटी भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित पीएम आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रखंड क्षेत्र के 14 पंचायतों में शामिल कुल 140 लाभुकों को विधायक विजय कुमार मंडल, बीडीओ परवेज आलम तथा मुखिया सं