जगदलपुर: बोधघाट थाना क्षेत्र में नजूल जमीन पर मकान निर्माण को लेकर बवाल, रहवासियों और बीजेपी महिला पार्षद के बीच जमकर हुई मारपीट
शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में नजूल जमीन पर बने मकान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला पिछले कई वर्षों से अपनी पांच बेटियों के साथ करीब ढाई सौ वर्ग फीट के कच्चे मकान में रह रही थी। परिवार ने कच्चे मकान को पक्का बनाने का काम शुरू किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।