कौंच: कोंच में पब्लिक ऐप की खबर का बड़ा असर, भूतेश्वर मंदिर में भरे नाले का दूषित पानी, नगर पालिका ने शुरू कराई सफाई
Konch, Jalaun | Aug 16, 2026 कोंच में पब्लिक ऐप की खबर का असर देखने को मिला। यहां सावन माह के दौरान चंदकुआं चौराहे स्थित प्राचीन भूतेश्वर शिवमंदिर में नाले का दूषित पानी भरने की खबर सामने आने के बाद रविवार शाम करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। जेसीबी और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नाले व मंदिर परिसर की सफाई शुरू कराई गई। कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को राहत मिली।