मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर जिला विधिक सचिव के गनर ने कार्बाइन से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर देर रात यात्री और स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पुलिस यूनिफॉर्म में एक सिपाही का गोली लगा शव पड़ा देखा। मृतक सिपाही का नाम रूपेंद्रकुमार बताया जा रहा है और वो जिला विधिक सचिव के यहां गनर के पद पर तैनात था। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया ये आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है पुलिस टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुआ है।