मुज़फ्फरनगर: 60 वर्षीय बुजुर्ग को पत्नी और बेटे ने मेरठ के ड्रम हत्याकांड जैसी घटना की दी धमकी, चरथावल थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई
थाना चरथावल में करीब 3:00 पहुंचे कस्बा चरथावल निवासी बुजुर्ग व्यक्ति तहसीन ने अपनी पत्नी व बेटे पर मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड जैसी घटना की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कहा डर के कारण वो पिछले 2 दिनों से घर छोड़कर दुसरो के घरों में सोने को मजबूर है और अब चरथावल थाने मे पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। चरथावल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।