मुज़फ्फरनगर: हादसे में घायल युवक की मौत के बाद बिरालसी पुलिस चौकी के पास गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, जमकर हुआ हंगामा
चरथावल थाना क्षेत्र में बलवा खेड़ी निवासी एक 35 वर्षीय युवक जोनी पुत्र लखान सिंह 1 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसको लेकर मेरठ स्थित एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था जिस पर रविवार को जॉनी की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और ग्रामीणों के द्वारा चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी पुलिस चौकी पर जाम लगा दिया।