मुज़फ्फरनगर: राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वक्फ बिल को लेकर कहा- मुस्लिम समाज ना हो गुमराह, यह बिल उनके हक में है
वक़्फ़ बिल पर राष्ट्रपति की मोहर लगने के बाद अब वक़्फ़ बिल पास हो गया है जिसको लेकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के द्वारा मीडिया से बात करते हुए रविवार को कहा कि मुसलमान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दे क्यों की यह बिल उनके हित में है जो वक़्फ़ की जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे थे उनसे पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा और गरीबों को इस बिल का लाभ होगा।