मुज़फ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट, दबंगों ने पिस्तौल लहराते हुए महिलाओं से की मारपीट
नई मंडी थाना क्षेत्र के गाँव मखियाली बच्चों के आपस के झगड़े में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के द्वारा पिस्तौल लहराते हुए महिलाओं के साथ मारपीट की जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर पीड़ितों ने नई मंडी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि जीशान अल्वी ने अपने साथियों के साथ हारून मलिक के मकान पर हमला बोल दिया।