मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस ने मात्र 2 घंटे में लावारिस मिली बच्ची के परिजनों को तलाश कर सुपुर्द किया
चरथावल कस्बे के मौहल्ला आलमनगर निवासी फारुख के यहां रिश्तेदारी में 3 वर्षीय सनाया पुत्री सलमान आई हुई थी। इस दौरान खेलते समय वह अचानक गायब हो गई।परिजनों ने उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। परन्तु बच्ची का पता नही चल पाया था। वही चरथावल पुलिस को एक लावारिस बच्ची खेलते हुए मिली। जिस पर चरथावल पुलिस ने मात्र 2 घंटे के अंदर ही बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया