मंझनपुर: पथरा कला गांव के पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत बोले-बेटे पर शारिरिक शोषण व दुष्कर्म करने का महिला लगा रही आरोप
कौशांबी जिले में करारी थाना क्षेत्र के पथरा कला गांव में एक महिला ने दबंगों के इशारे पर एक युवक पर शारिरिक शोषण व दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। पिता का आरोप है कि महिला अपने जाल में मासूम व भोले भाले लोगों को फंसाती है। और ठगी का कार्य करती है। एसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोषा दिया है।