निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में चोरी व नकबजनी के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार छुरी की बरामद
निम्बाहेड़ा में पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने वसुंधरा विहार कॉलोनी के पास घेराबंदी कर आरोपी राकेश बंजारा को दबोच लिया। तलाशी मे उसके पास से धारदार छुर्री बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पहले से 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, झगड़ा, जुआ-सट्टा मामले दर्ज है।