खलीलाबाद: बस्ती जनपद मुड़डीहां की कल्लु सिंह गांव की महिला ने अपने बच्चे की आंख की रोशनी बचाने और इलाज के लिए लगाई गुहार
बस्ती जनपद के मुडा़डीहां कल्लु सिंह गांव की रहने वाली प्रीति चौधरी नाम की महिला ने खलीलाबाद शहर के आरटीओ कार्यालय पार्क में पहुंचकर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे बताया कि उसके बच्चे के आंख की रोशनी धीरे-धीरे चली जा रही है। घर में इलाज के लिए पैसे नहीं है पति को झटका आता है।महिला ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार। महिला ने बताया हमारी बच्चे की रोशनी बचा लीजिए।