टिमरनी: टिमरनी रोड पर मवेशियों का डेरा, हादसों का बढ़ा खतरा; जिम्मेदारों की अनदेखी से राहगीर परेशान
Timarni, Harda | Aug 23, 2026 टिमरनी रोड पर इन दिनों सड़क पर घूमते और बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसों का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। खासकर शाम होते ही कई मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को उन्हें देख पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटे बछड़े सड़क पर बैठे होने के कारण वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते और अचानक वाहन उनके सामने पहुंच जाता है।