सिवनी: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल; एक की हालत गंभीर
Seoni, Seoni | Aug 14, 2026 सिवनी के आदेगांव थाना क्षेत्र के मढ़ी पाटन रोड पर ग्राम मढ़ी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया गया