बालोद: एक्टिवा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, डौंडी के व्यवसायी की मौके पर मौत; एक व्यक्ति घायल, बालोद रेफर
Balod, Balod | Jul 15, 2026 बालोद जिले के डौंडी में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी 57 वर्षीय कोमलचंद जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक रवि दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।