खेरागढ़: खेरागढ़ में बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला, एक बच्चे का पैर टूटा
Kheragarh, Agra | Jun 17, 2026 खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुसियापुर में चार बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के दो लोगों ने बच्चों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में मोहित नामक बालक गंभीर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया, जबकि अन्य बच्चों को भी चोटें आईं। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। बुधवार सुबह 9 बजे