पुरैनी: निगरानी विभाग को बड़ी कामयाबी, घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, क्षेत्र में फैली सनसनी
पुरैनी थाना में पदस्थापित प्रभारी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को निगरानी विभाग के टीम ने मंगलवार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रभारी थाना प्रभारी औराय के एक युवक से जमीन विवाद मामले में 7 हजार घूस ले रहा था। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने छापामारी किया और रंगे हाथ ही दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।